हमीरपुर: जिलास्पताल में दंत विभाग की स्केलर मशीन एक सप्ताह से खराब होने से मरीज परेशान दिखे
जिला अस्पताल में दंत विभाग की स्केलर मशीन लगभग एक सप्ताह से खराब पड़ी है। पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण अस्पताल में आ रहे मरीजों को रूट केनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) का लाभ भी नहीं मिल रहा है। आरसीटी नहीं होने के कारण पीड़ितों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में दंत विभाग में एक हाइजिनिस्ट तैनात हैं।