मऊरानीपुर: टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश
झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीपाल, रोहित दोहरे और शनि दोहरे शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।