🚔 इटावा SSP की अनूठी पहल! थाने में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, ग्राम चौकीदारों को भी किया सम्मानित।
इटावा के थाना वैदपुरा परिसर में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया।
इस पहल का उद्देश्य थाने में आने वाले बच्चों को सहज और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।
इसके बाद एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं शिकायतों के निस्तारण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
👮 ग्राम चौकीदारों का बढ़ाया सम्मान
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में योगदान देने वाले ग्राम चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान एएसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र, क्षेत्राधिकारीगण और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📍 थाना वैदपुरा, इटावा
थाने में बच्चों के लिए पार्क की यह पहल आपको कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#EtawahPolice #MissionShakti #Etawah #DPSChannel #UPPolice
Jaswantnagar, Etawah | Nov 19, 2026