बारां: राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी
Baran, Baran | Mar 29, 2025 जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सानिध्य में राजस्थान दिवस समारोह के तहत 30 मार्च रविवार को उत्साह उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत रन फॉर फीट राजस्थान दौड़, देवस्थान में पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक संध्या सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।