बारां: रावण जी का चौक अंबेडकर भवन में कर्मचारी अधिकारी महासंघ, सर्व समाज और विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों की बैठक हुई
Baran, Baran | Mar 29, 2025 अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व समाजों व संगठनों के जिला अध्यक्षों की बैठक शनिवार को साय 5:00 के करीब जिला अध्यक्ष डॉ रामस्वरूप मीणा की अध्यक्षता में रावण जी का चौक स्थित अंबेडकर भवन में हुई, जिसमें भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई।