बारां: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे
Baran, Baran | Mar 29, 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 120 वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य एवं सहप्रवक्ता व कार्यक्रम के सहसंयोजक योगेश राजौरा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलेभर में कार्यकर्त्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर सुना जाएगा।