बारां: किशनगंज: हीरापुर गांव में मांझे की डोर की चपेट में आने से दो युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Mar 30, 2025 हीरापुर गांव में शनिवार दोपहर दो बजे करीब मांझे की डोर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि इस घटना में कूशाल पुत्र गुड्डू भाई की गर्दन में गहरा घाव हो गया जबकि आरिश की अंगुलियों में चोट आई हे दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।