कानपुर: अनवरगंज थाने की पुलिस ने 5 किलो 690 ग्राम अवैध गांजे के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
अनवरगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजे के के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5 किलो 690 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त बच्चन लाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि अभियुक्त बच्चन लाल हरदोई से गंजा लाकर कानपुर में फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई करता है।