अशोक नगर: काली टोय गांव में घर के बाहर टहलते 22 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के कालीटोय गांव में एक युवक को घर के बाहर टहलते समय जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार काली टोय निवासी राजकुमार पुत्र इमरतीया आदिवासी उम्र 22 वर्ष बुधवार की रात 10:00 बजे अपने घर के बाहर घूम रहा था इसी दौरान दाहिने पैर में युवक को सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।