सिसई: रेडवा के पास नेशनल हाईवे पर बालू लदे हाइवा ट्रक को माइनिंग इंस्पेक्टर ने जब्त किया, सिसई थाने में लाया गया
Sisai, Gumla | Jan 31, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि माइनिंग इंस्पेक्टर नीरज कुमार के द्वारा नेशनल हाईवे में रेडवा के पास से एक हाईवा ट्रक जो की बालू लदा हुआ था को जब्त किया गया और सिसई थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि हाईवा ट्रक में बालू की ओवरलोडिंग की गई थी। जिसके कारण हाईवा ट्रक को जब्त किया गया।