सिसई: छारदा गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
Sisai, Gumla | Jan 30, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी जगरनाथ साहू के 18 वर्षीय पुत्र आशीष साहू की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई।वह अपने बाइक से अकेले बरन्दा बाजार गया हुआ था।लौटने के क्रम मे कोनमेरला मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर वह बाइक सहित एक खेत मे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया और मौत हो गई।