सिसई: पुसो थाना क्षेत्र से लापता बच्ची उत्तर प्रदेश से बरामद, पुसो थाना और CWC को सौंपी गई
Sisai, Gumla | Jan 31, 2025 पूसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने शुक्रवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की पूजा कुमारी नामक किशोरी मोबाइल रिचार्ज करने के लिए पूसो आई हुई थी। इस दौरान वह अपने सहेलियों के साथ ईंट भट्टा काम करने के लिए उत्तर प्रदेश चली गई।उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।इसके बाद पूसो थाना के द्वारा उत्तर प्रदेश से उसे बरामद कर लाया गया।