सिसई: डाढ़ा के पास बालू परिवहन करने वाले हाईवा ट्रकों की अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने की जांच, कायदे से चलने का दिया निर्देश
Sisai, Gumla | Jan 30, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में डाढ़ा के पास अंचलाधिकारी नितेश खलको और सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर बालू का परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों की जांच की।गाड़ियों को रोक कर उनके चालान चेक किए गए।चालान के अनुसार उनके वाहन में लोड बालू की मात्रा की भी जांच की गई।सभी हाईवा वाहन चालकों को अंचलाधिकारी ने नियम कायदे से चलने निर्देश दिया।