गोरखपुर: जमीन विवाद में किराना दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र की सरहरी चौकी अंतर्गत टिकरिया गांव में बुधवार शाम जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर शुरू हुए विवाद में किराना दुकानदार अमरनाथ गुप्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गिरमिट चौराहा निवासी 56 वर्षीय अमरनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक अमरनाथ