राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित किया। रविवार को सीकर, दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में तेज अंधड़ चला। दौसा के मानपुर में एक घंटे तक तेज बारिश और ओले गिरे, जिससे हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम लगा।