मिर्ज़ापुर: विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बटी
बीते शाम बृहस्पतिवार की शाम 6:30 बजे के करीब विंध्याचल रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 3 पर कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बट गई। गार्ड ने तत्काल जानकारी चालक को दी और ट्रेन को रोक दिया गया। कपलिंग टूटने से मालगाड़ी 15 मिनट तक अतिरिक्त खड़ी रही। मौके पर पहुंचे आरपी जीआरपी और स्टेशन अधीक्षक की निगरानी में ट्रेन को 15 मिनट के बाद वहां से रवाना किया गया।