शिवपुरी नगर: नरौआ में 6 माह की गर्भवती गिड़गिड़ाती रही, दबंग ने लात-घूंसों से पीटा, मासूम की जान बचाने की गुहार
शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरौआ में दबंगों की गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ केवल इसलिए मारपीट की गई क्योंकि उन्होंने अपने खेत में जबरन जेसीबी चलाने का विरोध किया था। पीड़ित महिला रजनी जाटव ने आज बुधवार की दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।