रायबरेली: शोरा ग्राम में दबंगों ने चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से तालाब, नाला और पीड़ित की जमीन पर किया कब्जा, DM से की शिकायत
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के,शोरा ग्राम निवासी राजेश यदुवंशी ने 20-2-2025 दिन गुरुवार को,डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते बताया कि,चौकी इंचार्ज अजय मिश्रा की मिलीभगत से दबंगों द्वारा उसकी जमीन के साथ तालाब व नाला की जमीन पर भी,कब्जा किया जा रहा है।जिसकी शिकायत पर पुलिस ने,पीड़ित को ही थाने में बिठा लिया, पीड़ित ने,डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।