रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र से चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने,थानाक्षेत्र से चोरी की 2 बाइकों के साथ,बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया,जो थाना डलमऊ क्षेत्र का रहने वाला है।शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,अभियुक्त पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।अभियुक्त पर पहले से भी कई थानों में व जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।चोरी की दो बाइकें भी शातिर चोर के पास से बरामद की गई है