उधवा: मोहनपुर चौक के निकट मवेशी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, दो व्यक्ति घायल
उधवा-बहरवा फोरलेन मुख्य मार्ग पर मोहनपुर चौक के निकट शनिवार की रात्रि को अचानक सड़क पर मवेशी आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जबकि बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घायल दोनों व्यक्ति थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव के रहने वाला है।