माकड़ी: माकड़ी में आयोजित सुशासन तिहार में संगीता सोरी को मिला श्रम कार्ड, शासन की योजनाओं का मिलेगा लाभ
विकासखंड माकड़ी के ग्राम कोकोड़ी निवासी संगीता सोरी को सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में श्रम कार्ड प्रदान किया गया। लंबे समय से श्रम कार्ड बनवाने की इच्छा रखने वाली संगीता ने शिविर में आवेदन किया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने दस्तावेज सत्यापन के बाद उन्हें श्रम कार्ड उपलब्ध कराया।