लखीमपुर: जिले में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ आपदा से निपटने के लिए रणनीति बनाई है। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों, बाढ़ राहत केन्द्रों, बाढ़ शरणालयों, लंगर स्थलों के चयन, नावों, मल्लाहों, गोताखोरो की उपलब्धता का जायजा लेकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें।