लखीमपुर: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट में स्थित कई कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। डीएम ने कार्यालयो में साफसफाई और विभागीय रिकॉर्ड को भी देखा है। डीएम ने राजस्व अभिलेखागार, अभिलेखागार माल, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय व अन्य विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं।