लखीमपुर: विशेष संचारी रोग नियंत्रण को लेकर लार्वा भक्षी मछली गैंबुजीया को सीएमओ ने शहर के नौरंगाबाद में स्थित तालाब में छोड़ा
लखीमपुर खीरी जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक चलाया जाएगा। लखीमपुर शहर के नौरंगाबाद में स्थित तालाब में लार्वा भक्षी मछली गैंबुजिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता ने छोड़ा है। एक पूर्ण विकसित गैंबुजिया मछली प्रतिदिन करीब 300 मच्छरों के लार्वा को खा जाती है।