गया शहर के मानपुर क्षेत्र में रसलपुर-लखनपुर के बीच करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस स्टैंड पिछले चार वर्षों से चालू नहीं हो सका है। इसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए अविलंब बस स्टैंड शुरू कराने की मांग की है।