करौं: पथरोल पंचायत भवन में पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन
Karon, Deoghar | May 25, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय के पथरोल पंचायत भवन के सभागार में सोमवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुखिया प्रतिनिधि संतोष शाह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बालवीर राय तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की देखरेख में पेंशनों का सत्यापन किया गया। इस दौरान पंचायत भवन में पेंशन सत्यापन के लिए भारी भीड़ उमड़ी।