इस्माइलाबाद: इसमाईलाबाद में पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता संजीव अरोड़ा पर हमला करने के सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इसमाईलाबाद के पूर्व सरपंच संजीव अरोड़ा पर हमला करने के सात आरोपियों को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। संजीव अरोड़ा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता व बेटे से भी मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।