रुद्रप्रयाग: दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
बसुकेदार तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में अज्ञात तत्वों ने देर रात तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि खिड़कियां तोड़कर विद्यालय में घुसे अज्ञात लोगों ने दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, पानी की टंकी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया।
विद्यालय प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Rudraprayag #Basukedar #SchoolNews #UttarakhandNews #CrimeNews