बरेली: इज्जतनगर में नशे में धुत युवक ने भाई पर छुरी से किया हमला, पत्नी और मां घायल, पुलिस से की शिकायत
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने मां और भाई से गाली-गलौज की। विरोध पर भाई पर छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में पत्नी और मां घायल हो गईं। 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल व कार्रवाई की मांग की।