बरेली: खेत देखने जा रहे युवक पर लोहे की खुरपी से जानलेवा हमला, वीडियो होने का दावा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अलीगंज थाना क्षेत्र में खेत देखने जा रहे युवक पर दो लोगों ने रास्ते में रोककर जानलेवा हमला कर दिया। एक आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया, दूसरे ने लोहे की खुरपी से सिर पर वार किया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के पहुंचने पर जान बची। पीड़ित का आरोप है कि थाने में रिपोर्ट व मेडिकल नहीं किया गया और आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं।