बरेली: शाही में वेगनआर में तोड़फोड़, शीशे और सीएनजी किट हुए क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने SSP से फॉरेंसिक जांच की मांग की
बरेली के थाना शाही क्षेत्र निवासी राजपाल की वेगनआर कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि कार की खिड़कियों के शीशे तोड़े गए और सीएनजी किट को नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित ने पहले थाने में शिकायत दी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अब SSP कार्यालय में तहरीर दी है। राजपाल ने गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।