बरेली: बारादरी निवासी करन गंगवार ने एसएसपी से की शिकायत, बहू पर झूठा मुकदमा और धमकियों का आरोप लगाया
बरेली के बारादरी क्षेत्र निवासी करन गंगवार ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उनके बेटे की बहू के कई लोगों से संबंध थे। विरोध करने पर वह नगदी व सोना लेकर फरार हो गई और बाद में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जांच में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग गई, इसके बावजूद पीड़ित को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित ने सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है।