बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मे श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां हुई पूर्ण,कल दोपहर 3:00 बजे से नगर मे निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा
बल्देवगढ़ में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण हो गई है।हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर 15 दिन से लगातार नगर की सजावट एवं अन्य तैयारियां की जा रही थी।जिसमें समस्त तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।और कल दोपहर 3:00 बजे से चौपरा मोहल्ला से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।