बल्देवगढ़: श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने बल्देवगढ़ पुलिस ने किए रूट डायवर्ट
बल्देवगढ़ में 23अप्रैल 2024 मनाए जा रहे श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पुलिस के द्वारा रूट डायवर्ट किए गए हैं।जिसमे छतरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बुड़ेरा तिगैला से रूट डायवर्ट किया गया है।टीकमगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को अहार पुलिया से रूट डायवर्ट किया गया।और खरगापुर की ओर से आने वाली वाहनों को बड़ाघाट तिगैला से लखेरी होते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।