पुनासा एवं आशापुर क्षेत्र में मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्यवाही
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि मंगलवार को जिले के ग्राम आशापुर में दबिश की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में 27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 140 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। यह कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 18050/- रूपये है।
इसके अलावा पुनासा टप्पर, फोकटपुरा, घानाबेहड़ी में झाड़ियो छुपाकर एवं गड्डों में गढ़े हुए डिब्बों में दबिश की कार्यवाही भी की गयी। इस कार्यवाही में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 750 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 84000/-रूपये है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026