Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

नीट-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश हरदोई। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल, पंखे, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए क्लॉक रूम में परीक्षार्थियों के बैग रखने से पहले उनकी जांच की जाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानों एवं कैफे आदि को परीक्षा अवधि तक बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस एवं अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दीपाली भार्गव, समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 17, 2026

MORE NEWS

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरदोई में किसान मेले का आयोजन, 500 से अधिक किसानों ने लिया प्रशिक्षण

हरदोई। विकसित भारत कृषि संकल्प एवं खेत बढ़ाओ अभियान तथा शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को गांधी भवन हरदोई में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कृषक मेला एवं मत्स्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री (आबकारी एवं मद्य निषेध) नितिन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के 8.33 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अब तक 1956 सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 38 हजार किसानों के खेतों की मुफ्त मृदा जांच कर स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 2500 किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम में बताया गया कि गो-आधारित प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। हरदोई में गंगा तटवर्ती चार विकासखंडों बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां और सांडी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 20 क्लस्टरों में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया गया है, जिसमें 2500 किसान जुड़े हुए हैं।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र जैसे जैविक उत्पाद तैयार करने की विधि की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं एफपीओ द्वारा स्टॉल लगाए गए और किसानों को आधुनिक व प्राकृतिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग कर प्राकृतिक खेती से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरदोई में किसान मेले का आयोजन, 500 से अधिक किसानों ने लिया प्रशिक्षण हरदोई। विकसित भारत कृषि संकल्प एवं खेत बढ़ाओ अभियान तथा शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को गांधी भवन हरदोई में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कृषक मेला एवं मत्स्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री (आबकारी एवं मद्य निषेध) नितिन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के 8.33 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अब तक 1956 सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 38 हजार किसानों के खेतों की मुफ्त मृदा जांच कर स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 2500 किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में बताया गया कि गो-आधारित प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। हरदोई में गंगा तटवर्ती चार विकासखंडों बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां और सांडी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 20 क्लस्टरों में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया गया है, जिसमें 2500 किसान जुड़े हुए हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र जैसे जैविक उत्पाद तैयार करने की विधि की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं एफपीओ द्वारा स्टॉल लगाए गए और किसानों को आधुनिक व प्राकृतिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग कर प्राकृतिक खेती से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।

Bilgram, Hardoi | Jun 18, 2026

दबंगो पर जमीन कब्जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश के बावजूद अधिकारी नही दिला रहे कब्जा

दबंगो पर जमीन कब्जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश के बावजूद अधिकारी नही दिला रहे कब्जा

Bilgram, Hardoi | Jun 18, 2026

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 99 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 99 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jun 17, 2026

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरदोई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ शहीद उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर’ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही सुदृढ़ नहीं बनाता, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा रावत ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए योग शरीर की लचीलापन, संतुलन, मानसिक शांति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु बाजपेयी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से अनेक जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

इस अवसर पर आयुष योग वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के योग प्रशिक्षकों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग प्रशिक्षकों ने जनसामान्य से 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हरदोई। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ शहीद उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर’ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही सुदृढ़ नहीं बनाता, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशा रावत ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वृद्धजनों के लिए योग शरीर की लचीलापन, संतुलन, मानसिक शांति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु बाजपेयी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से अनेक जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर आयुष योग वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के योग प्रशिक्षकों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं योग प्रशिक्षकों ने जनसामान्य से 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Bilgram, Hardoi | Jun 15, 2026