दरियापुर: मनपूरा महापंचायत में किसानों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के खिलाफ जमीन न देने का सर्वसम्मत संकल्प लिया
Dariapur, Saran | Jul 26, 2026 दरियापुर प्रखंड की मनपूरा पंचायत के मनपूरा बाजार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित हुई। हजारों की संख्या में जुटे किसानों ने एक स्वर में घोषणा की कि वे अपनी उपजाऊ कृषि भूमि किसी भी कीमत पर हवाई अड्डे के लिए नहीं देंगे। महापंचायत में किसानों ने इसे अपने अस्तित्व, आजीविका