बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने हत्या, लूट व रंगदारी के मामले के आरोपी को स्नाइपर गन के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया
बंजरिया पुलिस हत्या,लूट व रंगदारी मामले के एक आरोपी को स्नाइपर गयं के साथ सोमवार गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चैलाहा बाबू टोला का उज्ज्वल कुमार है। उस पर हथियार लहरा कर सोशल मीडिया में डालने व लोगो मे भय पैदा कर रंगदारी लेने का आरोप है। साथ ही उस पर स्थानीय थाना में लूट, हत्या व रंगदारी का प्राथमिकी दर्ज था,जिसमे पुलिस तलाश कर रही।