टूंडला: जलेसर रोड पर चोरी करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, तीसरा भी गिरफ्तार
थाना नारखी क्षेत्र के जलेसर रोड पर चोरी करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हुए हैं। जबकि घेराबंदी करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।