नदबई: नदबई ROB में डामर उखड़ने पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों ने पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
नदबई में करीब 37 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और बाईपास की एप्रोच सड़क के कुछ हिस्सों में डामर उखड़ने और गड्ढे होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।