छतरपुर में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है ,जहां पर चोर ने कैश के साथ सिगरेट के पैकेट भी चुरा लिए हैं, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सौरा रोड का है जहां पर देर रात एक चोर ने सटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है ,और गुल्लक में रखे लगभग 25 हजार रुपए भी चोरी कर लिए हैं,और साथ में कई सिगरेट के पैकेट भी चोर चुरा ले गया है,गौरतलब है कि यह एक किराने की दुकान थी और किराने का काफी सामान यहां पर मौजूद था लेकिन चोर सिर्फ कैश और सिगरेट ही चुरा कर ले गया है, पूरे मामले में पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना में जानकारी देते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने की मदद मांगी है, वहीं पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अब चोर की तलाश में जुड़ गई है,चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और चोरी की वारदात करते हुए देखा जा रहा है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 13, 2026