रामपुर: दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए जिलाधिकारी की त्वरित पहल, जनता दर्शन में अहमद शाह को मिली ट्राई साइकिल और बैशाखी
Rampur, Rampur | Oct 30, 2025 गुरूवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में संवेदनशील पहल की है। जनता दर्शन के दौरान, मिलक तहसील के ग्राम कमरो निवासी श्री अहमद शाह ने ट्राई साइकिल और बैशाखी की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने उनकी प्रार्थना को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।