टिफिन बैठक से मजबूत होगा संगठन, कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद ही भाजपा की ताकत: डॉ. अर्चना गुप्ता
: पलवल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 83, 84, 85 और 86 के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकर किया भोजन
: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचीं, कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया भोजन
: जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
पलवल, 18 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के आपसी विश्वास, आत्मीयता और समर्पण से जुड़ा एक परिवार है। टिफिन बैठक भाजपा की इसी संगठनात्मक संस्कृति का प्रतीक है, जहां पद और दायित्व का भेद पीछे छूट जाता है तथा सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह साथ बैठकर भोजन करते हैं और विचार साझा करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 83, 84, 85 और 86 के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति के निवास पर आयोजित टिफिन बैठक में हिस्सा लिया। विशेष बात यह रही कि डॉ. गुप्ता अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में मंत्री एवं पलवल विधायक गौरव गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला और जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डॉ. गुप्ता ने शक्ति केंद्र प्रमुख जयराम प्रजापति, सह प्रमुख लता भारद्वाज तथा बूथ अध्यक्ष दीपक चौहान, भरत शर्मा, प्रवीण चौधरी और संतोष सैनी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय और समर्पित
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना तथा जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को टिफिन बैठक आयोजित करने की परंपरा को नियमित रूप से आगे बढ़ाने पर बल दिया।
Palwal, Palwal | Oct 18, 2026