कोल: भीमपुर घटना में पुलिस ने 27 नामजद और 100-150 लोगों पर FIR दर्ज की, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव और आगजनी
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 गांव भीमपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार रात्रि 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उग्र हुई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और सरकारी गाड़ियों सहित करीब दर्जन भर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज की है।