बाराबंकी में नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शहर के कई टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।