सरधना: कक्केपुर गांव के जंगल में चोरों ने बीती रात 1800 मीटर विद्युत लाइन का तार किया चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरूरपुर थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी होने की एक बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि किसी समय अज्ञात चोरों ने सरूरपुर विद्युत उपकेंद्र से पोषित 11 केवी सरूरपुर फीडर के अंतर्गत ग्राम कक्केपुर के जंगल में स्थापित निजी नलकूपों की एलटी लाइन को निशाना बनाते हुए लगभग 1800 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया।