जमुई: चौडीहा के पास बोलेरो के पलटने से कसार थाना प्रभारी समेत 6 लोग घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 26, 2026 चौडीहा के पास मंगलवार की दोपहर 1:45 बजे बकरी को बचाने में तेज रफ्तार पुलिस की बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में शेखपुरा जिले के कसार थाना प्रभारी समेत 06 लोग घायल हो गए, जिसमें दो नाबालिग बंदी और एक होमगार्ड, दो चौकीदार शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद फौरन स्थानीय लोगों के सहयोग से 112 की पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती।