सहारनपुर: हर घर तिरंगा अभियान की भव्य रैली में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे, गूंजे भारत माता के जयकारे
सहारनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। मंडलायुक्त कार्यालय से शुरू हुई रैली नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज तक पहुंची। बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और पैदल मार्च में शामिल हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।