अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के मानसून एग्रो पर सुबह ईडी की टीम ने दी दबिश
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 16 जून 2026 दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने अम्बिकापुर में दबिश दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा है कि मानसून एग्रो सहित अन्य स्थानों पर ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच और छानबीन में जुटी हुई है।