टीकमगढ़: मवई:ससुराल में हुआ दर्दनाक हादसा: छत से गिरने पर युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
अहार थाना क्षेत्र के कछियाखेरा गांव निवासी भगवानदास कुशवाह की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार भगवानदास अपनी ससुराल ग्राम मवई आए हुए थे, जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।